ताल की परिभाषा दें।
राग बिहाग के दो आलाप लिखें।
राग केदार का परिचय दें।
राग देश में 8 मात्राओं की दो तानें लिखें।
रजाखानी गत किसे कहते हैं ?
वादी स्वर की परिभाषा उदाहरण के साथ लिखें।
नाद किसे कहते हैं ?
ताल झपताल का दुगुन लय लिखें।
छोटा ख़्याल किसे कहते हैं ?
सप्तक को परिभाषित करें।
राग भैरव का वादी-सम्वादी एवं पकड़ लिखें।
ताल चौताल की दुगुन लय लिखें।
वर्जित स्वर और विकृत स्वर किसे कहते हैं ?
प्रातः गेय किन्हीं दो रागों के नाम बताएँ।
थाट क्या है ? किन्हीं 5 थाटों के नाम लिखें।
पं. भातखण्डे द्वारा दी गई स्वरलिपि पद्धति का वर्णन करें।
तीनताल का पूर्ण परिचय देते हुए उसे ठांह एवं दुगुन लयकारियों में लिखें।
किसी एक शास्त्रीय संगीतज्ञ का संक्षिप्त जीवनी लिखें।
अपने पाठ्यक्रम में दिए गए किसी राग में छोटा ख़्याल की आठ मात्राओं की दो तानों सहित स्वरलिपि में लिखें।
संगीत में वर्ण किसे कहते हैं ? इसके प्रकारों के बारे में सविस्तार लिखें।
लोक संगीत से आप क्या समझते हैं ? सोदाहरण बताएँ।