‘सिंधु घाटी सभ्यता और संस्कृति का सामान भले ही अजयघरों की शोभा बढ़ा रहा हो, शहर जहाँ था अब भी वहीं है।’ — इस कथन का आशय स्पष्ट कीजिए।
आनंदा की शिक्षा फिर से शुरू करवाने के लिए उसकी माँ को झूठ का सहारा लेना पड़ा। क्या उसकी माँ द्वारा उठाया गया यह कदम उचित था ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
‘सिल्वर वेडिंग’ कहानी का प्रमुख पात्र वर्तमान में रहता है, किंतु अतीत को आदर्श मानता है। इससे उसके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा ? स्पष्ट कीजिए।
‘श्रम विभाजन और जाति प्रथा’ पाठ के आधार पर लिखिए कि जाति आधारित श्रम विभाजन का देश के आर्थिक पहलू पर क्या प्रभाव पड़ता है।
‘काले मेघा पानी दे’ पाठ में पानी के लिए गुहार लगाते बच्चों की टोली में ‘गारगी फूटी बैल पियासा’ की बात क्यों की जा रही है ? स्पष्ट कीजिए।
‘जीवन में प्रायः सभी को अपने-अपने नाम का विरोधाभास लेकर जीना पड़ता है।’ कथन का आशय स्पष्ट करते हुए लिखिए कि महादेवी जी ने ऐसा किस सन्दर्भ में कहा है ?
शिरीष के माध्यम से लेखक ने कालजयी अवधूत की भाँति विपरीत परिस्थितियों में भी अविचल खड़े रहने की प्रेरणा दी है। स्पष्ट कीजिए।
‘अपनी ज़रूरत को पीछे रखकर दूसरे के कल्याण के लिए दे देना, त्याग होता है।’ ‘काले मेघा पानी दे’ पाठ के संदर्भ में इसका आशय उदाहरण सहित दीजिए।
पितृसत्तात्मक प्रधान समाज में भक्तिन ने अपनी बेटियों के हक की लड़ाई किस प्रकार लड़ी और उसका क्या परिणाम निकला ?
‘जग-जीवन को भार’ की तरह लेकर फिरने वाला कवि उससे निरपेक्ष क्यों नहीं रह पाता? ‘आत्मपरिचय’ कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
‘छोटा मेरा खेत’ कविता खेतों के रूप में बँधी कवि-कर्म के रूप को व्यक्त करने वाली कविता है। सिद्ध कीजिए।
‘कवितावली’ के छंदों के आधार पर तत्कालीन आर्थिक विषमताओं का वर्णन करते हुए लिखिए कि वर्तमान समय में क्या स्थिति है।
‘पतंग’ कविता में ‘बच्चों का सूरज के सामने आने’ से क्या अभिप्राय है?
'कविता के बहाने’ पाठ के आधार पर चिड़िया और कविता का संबंध स्पष्ट कीजिए।
‘बहुत काली सिल ज़रा से लाल केसर से जैसे धुल गई हो’ — ‘उषा’ कविता से उद्धृत इस पंक्ति में किस सिल के और कौन-से केसर से धुलने की बात कही गई है? स्पष्ट कीजिए।
कहानी का नाट्य रूपांतरण करते समय दृश्य कैसे विभाजित किए जाते हैं?
विशेष रिपोर्ट किसे कहते हैं? यह कैसे तैयार की जाती है और इसके लेखन की शैली स्पष्ट कीजिए।
मुद्रित माध्यमों में लेखन के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है?
इंटरनेट पत्रकारिता से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए।
समाचार-पत्र–पत्रिकाओं में ‘संपादक के नाम पत्र’ का क्या महत्व है?
कहानी का नाट्य रूपांतरण करते समय संवादों को किस प्रकार नाटकीय बनाया जा सकता है?
सिनेमा, रंगमंच और रेडियो नाटक में क्या अंतर है?
भावों और विचारों को लेख की शक्ल देना ज़्यादातर लोगों के लिए मुश्किल कार्य क्यों है?
शहरों की तरफ भागता ग्रामीण — इस विषय पर एक विस्तृत रचनात्मक लेख लगभग 120 शब्दों में लिखिए।
ऑनलाइन खेलों की बढ़ती लत — इस विषय पर एक विस्तृत रचनात्मक लेख लगभग 120 शब्दों में लिखिए।