'तारसप्तक' का प्रकाशन वर्ष है
'जहाज का पंछी' कृति की विधा है
'हंस' पत्रिका के सम्पादक हैं
'घनानन्द' किस काव्यधारा के कवि हैं ?
'कलम का सिपाही' जीवनी है
छायावाद की मुख्य प्रवृत्ति है
'झूठा सच' उपन्यास के लेखक हैं
'नीड़ का निर्माण फिर' के रचनाकार हैं
'गोदान' उपन्यास के लेखक हैं
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल प्रसिद्ध हैं
निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए : (i) किसी यात्रा का वर्णन (ii) नई शिक्षा नीति (iii) इन्टरनेट (iv) आत्मनिर्भर भारत (v) पुस्तकालय से लाभ
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में लिखिए : (i) सुवर्णस्य किं मुख्य दुःखम् ? (ii) कीर्तिः केन वर्धते ? (iii) वाराणसी नगरी कुत्र स्थिता ? (iv) आरुणिः कः आसीत् ? (v) चन्द्रशेखरः स्वगृहं किम् अवदत् ?
अपनी गली / मोहल्ले की नालियों की समुचित सफाई के लिए नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखिए ।
'वाद-विवाद' प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपने चचेरे भाई को बधाई देते हुए पत्र लिखिए ।
अपनी पाठ्यपुस्तक में से कण्ठस्थ कोई एक श्लोक लिखिए, जो इस प्रश्नपत्र में न आया हो ।
निम्नलिखित कवियों में से किसी एक कवि का जीवन परिचय देते हुए उनकी एक प्रमुख रचना का उल्लेख कीजिए : (i) मैथिलीशरण गुप्त (ii) रसखान (iii) महादेवी वर्मा (iv) अशोक वाजपेयी
दिए गए लेखकों में से किसी एक लेखक का जीवन परिचय देते हुए उनकी एक प्रमुख रचना का उल्लेख कीजिए : (i) पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी (ii) रामधारी सिंह 'दिनकर' (iii) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
'तुमुल' खण्डकाव्य के किसी एक सर्ग की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए ।
'तुमुल' खण्डकाव्य के आधार पर 'लक्ष्मण' की चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए ।
'कर्मवीर भरत' खण्डकाव्य के आधार पर 'भरत' का चरित्र-चित्रण कीजिए ।
'कर्मवीर भरत' खण्डकाव्य के किसी एक सर्ग का सारांश लिखिए ।
'कर्ण' खण्डकाव्य के नायक 'कर्ण' का चरित्र-चित्रण कीजिए ।
'कर्ण' खण्डकाव्य के चतुर्थ सर्ग में वर्णित श्रीकृष्ण और कर्ण के संवाद की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए ।
'मातृभूमि के लिए' खण्डकाव्य के आधार पर 'चन्द्रशेखर आजाद' का चरित्र-चित्रण कीजिए ।
'मातृभूमि के लिए' खण्डकाव्य के द्वितीय सर्ग 'संघर्ष' का सारांश लिखिए ।