'दोहा' छन्द का ठीक उल्टा छन्द कौन-सा है ?
“आहुति-सी गिर पड़ी चिता पर, चमक उठी ज्वाला-सी" । उपर्युक्त पंक्ति में कौन-सा अलंकार है ?
पुनि-पुनि मुनि उकसहिं अकुलाहीं । देखि दसा हर-गन मुसकाहीं ।। उपर्युक्त पंक्तियों में प्रयुक्त रस है -
'चिदम्बरा' के रचनाकार हैं
'जौहर' काव्य के रचनाकार हैं
काव्य की प्रवृत्ति एवं रचना शैली के आधार पर रीतिकाल की कितनी धाराएँ स्वीकार की गयी हैं ?
प्रयोगवादी काव्य की विशेषता है
'भाव विलास' के रचनाकार हैं
'विष्णु प्रभाकर' किस युग के कहानीकार हैं ?
'शुक्ल युग' के अन्य नाम कौन से हैं ?
'राग दरबारी' रचना के उपन्यासकार हैं
रामधारी सिंह 'दिनकर' की रचना है
'रक्षाबन्धन' नाटक के नाटककार हैं
निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए : (i) पर्यावरण-प्रदूषण की समस्या एवं समाधान (ii) इण्टरनेट (iii) छात्र तथा अनुशासन (iv) किसी एक त्योहार का वर्णन (v) नई शिक्षा नीति
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में लिखिए : (i) भूमेः गुरुतरं किम् अस्ति ? (ii) विद्या केन वर्धते ? (iii) चन्द्रशेखरः कः आसीत् ? (iv) वाराणस्यां नगयाँ कति विश्वविद्यालयाः सन्ति ?
अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को छात्रवृत्ति के लिए एक आवेदनपत्र लिखिए ।
अपने निवास स्थान के आसपास/मोहल्ले की नालियों की समुचित सफाई के लिए नगर/जनपद के स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखिए ।
अपनी पाठ्यपुस्तक में से कण्ठस्थ कोई एक श्लोक लिखिए, जो इस प्रश्नपत्र में न आया हो ।
निम्नलिखित कवियों में से किसी एक कवि का जीवन परिचय देते हुए उनकी एक प्रमुख रचना का उल्लेख कीजिए : (i) सुभद्रा कुमारी चौहान (ii) मैथिलीशरण गुप्त (iii) बिहारीलाल (iv) केदारनाथ सिंह
निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक लेखक का जीवन परिचय देते हुए उनकी एक प्रमुख रचना का उल्लेख कीजिए : (i) रामधारी सिंह 'दिनकर' (ii) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद (iii) भगवतशरण उपाध्याय
'तुमुल' खण्डकाव्य के आधार पर 'लक्ष्मण' का चरित्र-चित्रण कीजिए ।
'तुमुल' खण्डकाव्य के 'मेघनाद' सर्ग की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए ।
'कर्मवीर भरत' खण्डकाव्य के आधार पर 'राम' के चरित्र की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए ।
'कर्मवीर भरत' खण्डकाव्य के द्वितीय सर्ग 'राजभवन' का कथानक संक्षेप में लिखिए ।
'कर्ण' खण्डकाव्य के नायक की चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए ।