‘मुअनजो-दड़ो का अजयबघर आकार में छोटा है और सामान भी मुट्ठी भर है, फिर भी जो कुछ उपलब्ध है वह सिंधु सभ्यता की झलक दिखाने को काफ़ी है।’ इस कथन की पुष्टि पाठ के आधार पर कीजिए।
‘झूठ’ कहानी के संदर्भ में पारंपरिक पैतृक व्यवसायों के प्रति युवा पीढ़ी की विरक्ति के कारणों की समीक्षा कीजिए।
‘सिल्वर वैडिंग’ पाठ में यशोधर बाबू बार-बार किशनदा को क्यों याद करते हैं ? इसे आप उनका सामर्थ्य मानते हैं या कमजोरी ? विस्तारपूर्वक लिखिए।
रूबाइयों के आधार पर घर-आँगन में दीवाली और राखी के दृश्य बिंब को अपने शब्दों में लिखिए।
‘आत्मपरिचय’ कविता में कवि के कथन — ‘शीतल वाणी में आग लिए फिरता हूँ’ का विरोधाभास स्पष्ट कीजिए।
‘बात सीधी थी पर’ कविता के संदर्भ में लिखिए कि तथाकथित प्रबुद्ध जन भाषा को सहूलियत से बरतने में नाकाम क्यों रहते हैं ? इसके क्या दुष्परिणाम होते हैं ?
खेल पृष्ठ के बिना किसी समाचार-पत्र को संपूर्ण समाचार-पत्र क्यों नहीं माना जाता ?
पत्रकारिता जगत में विचारपरक लेखन से क्या अभिप्राय है ? इसकी श्रेणी में किन-किन सामग्रियों को सम्मिलित किया जाता है ? किन्हीं दो का संक्षिप्त परिचय भी लिखिए।
टेलीविज़न का जन संचार माध्यमों में महत्व बताते हुए इसकी दो ख़ूबियों और दो ख़ामियों पर प्रकाश डालिए।
'अतीत में दबे पाँव’ पाठ के आधार पर मुहन्जो-दड़ो की नगर-योजना का वर्णन कीजिए।
‘जूझ’ पाठ का कथानायक खेतीबाड़ी न कर नौकरी या स्वयं का कोई धंधा या कारोबार करना चाहता है, क्यों ? क्या आप उसकी इस सोच से सहमत हैं ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
‘सिल्वर वैडिंग’ पाठ के आधार पर पीढ़ियों के अंतराल के कारणों को उल्लेखित कीजिए। आपके विचार में इस अंतराल को कैसे कम किया जा सकता है ?
केवल बाज़ार का पोषण करने वाले अर्थशास्त्र को लेखक ने अनैतिकशास्त्र क्यों कहा है ? बाज़ार दर्शन पाठ के आधार पर लिखिए।
‘काले मेघा पानी दे’ पाठ में मेंहड़ मंडली पर पानी फेंके जाने को आप त्याग की श्रेणी में रखेंगे या जल की बर्बादी की श्रेणी में ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
‘श्रम-विभाजन और जाति-प्रथा’ पाठ के आधार पर लिखिए कि मनुष्य को व्यवसाय बदलने की आवश्यकता क्यों पड़ती है और इसकी अनुमति न होने के क्या दुष्परिणाम सामने आते हैं ?
‘शिरीष के फूल’ निबंध के आधार पर शिरीष के अद्भुत रूप को देखकर लेखक के मन में उठी तरंगों के उद्दंड को स्पष्ट कीजिए।
‘पहलवान की ढोलक’ पाठ में महामारी से ग्रसित गाँव की असहाय स्थिति का वर्णन किया गया है। वर्तमान समय में ऐसी स्थिति आने पर उससे कैसे निपटा जाता है ? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
भक्तिन द्वारा चौके में खींची गई कोयले की रेखा महादेवी जी के लिए लक्ष्मण के धनुष से खींची हुई रेखा के समान दुर्लंघ्य क्यों हो उठी ?
‘बादल राग’ कविता के आधार पर लिखिए कि धरती के भीतर सोए अंकुर बादलों को क्यों और कैसे पुकार रहे हैं ?
सूर्योदय से पूर्व आकाश में किस तरह के परिवर्तन दिखाई पड़ते हैं ? ‘उषा’ कविता के आधार पर लिखिए।
‘छोटा मेरा खेत’ कविता में ‘अंधड़’ और ‘बीज’ का प्रयोग किस रूप में किया गया है ?
‘कवितावली’’ में वर्णित छंदों के आधार पर तत्कालीन और वर्तमान सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों की तुलना कीजिए। वर्तमान में इन परिस्थितियों में सुधार के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं ?
‘‘कविता के बहाने’’ कविता में कवि ने बच्चे और कविता में किस प्रकार का साय स्थापित किया है ? लिखिए।
‘‘दुनिया से मेरा संबंध प्रतिकूलतः का है,’’ ‘आत्मपरिचय’ कविता के आधार पर कथन का आशय स्पष्ट कीजिए।
बीट रिपोर्टिंग और विशिषीकृत रिपोर्टिंग में क्या अंतर है ? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।