वर्तमान समय में समाचार-पत्रों या दूसरे जनसंचार माध्यमों में खेलों को बहुत अधिक महत्त्व क्यों दिया जाने लगा है?
समाचार लेखन और फीचर लेखन के बीच के अंतर को स्पष्ट कीजिए।
जनसंचार के आधुनिक माध्यमों में सबसे प्राचीन माध्यम कौन-सा है? उसकी दो-दो ख़ूबियों और ख़ामियों के बारे में लिखिए।
‘उत्थान में दबे पाँव’ पाठ के आधार पर लिखिए कि वे कौन-सी विशेषताएँ हैं, जो सिंधु घाटी सभ्यता को दूसरी सभ्यताओं से अलग ला खड़ा करती हैं।
‘सॉल्टलोंकर की अध्ययन शैली के कारण लेखक के जीवन को एक नई दिशा मिली।’ ‘जूझ’ पाठ के आधार पर इस कथन के पक्ष या विपक्ष में तर्कपूर्ण उत्तर लिखिए।
यशोधर बाबू को अपने पारिवारिक सदस्यों से किस प्रकार की शिकायतें थीं? ‘सिल्वर वेडिंग’ पाठ के आधार पर लिखिए।
भवितन का कौन-सा गुण विषम परिस्थितियों में उसे विशिष्ट बनाता है और क्यों?
‘मेरी कल्पना का आदर्श समाज’ — शीर्षक पाठ में अंबेडकर ने आदर्श-समाज का आधार किन तत्त्वों को माना है? उनके अनुसार लोकतंत्र में क्या भाव होने चाहिए?
शिरिष और कबीर दोनों को हज़ारीप्रसाद द्विवेदी जी ने एक ही श्रेणी में किस आधार पर रखा है? स्पष्ट कीजिए।
‘पहचान की तलाश’ पाठ के आधार पर सिद्ध कीजिए कि गाँव में फैली महामारी के समय प्रकृति भी मनुष्य के दुख में दुखी थी।
‘काले मेघा पानी दे’ पाठ में अनावृष्टि को दूर करने के लिए अंतिम उपाय के रूप में क्या किया जाता है? इस उपाय के प्रति लेखक के दृष्टिकोण के विषय में अपनी राय स्पष्ट कीजिए।
‘आवश्यकता से अधिक खरीदारियाँ ही बाज़ार में शोषण का रूप धारण कर लेती है।’ ‘बाज़ार दर्शन’ पाठ के आधार पर इस कथन के पक्ष में तर्क सहित उत्तर दीजिए।
कोई बात पेचदार कैसे हो जाती है? ‘बात सीधी थी’ कविता के आधार पर लिखिए।
जब शारीरिक चुनौती का सामना कर रहे व्यक्ति से उसके दुख के बारे में पूछा जाता है, तो वह अपने दुख को क्यों नहीं व्यक्त कर पाता? ‘कमरे में बंद अपाहिज’ कविता के संदर्भ में लिखिए।
‘उषा’ कविता में भोर के नभ को राख से लीपा हुआ चौका क्यों कहा गया है?
‘बादल-राग’ कविता के आधार पर लिखिए कि बादलों के आगमन का प्रकृति और किसानों पर क्या प्रभाव पड़ता है।
‘‘तुलसीदास स्वभाव से सीधे-सरल थे, किंतु हृदय से स्वाभिमानी और भक्ति से ओत-प्रोत थे।’’ ‘कवितावली’ के उक्त कथन के संदर्भ में अपने विचार लिखिए।
फ़िराक की रचनाओं में उभरे घरेलू जीवन के बिंबों का सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।
अर्थ जगत की पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करते हुए बताइए कि आर्थिक मामलों के पत्रकार में क्या विशेषताएँ होनी चाहिए?
समाचार लेखन में साक्षात्कार का क्या महत्व है? साक्षात्कार के लिए साक्षात्कारकर्ता में किन गुणों की अपेक्षा होती है?
रेडियो को श्रोताओं से संचालित माध्यम क्यों माना जाता है? मुद्रित माध्यमों की तुलना में रेडियो के श्रोताओं को कौन-सी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं?
नए और अपर्याप्त विषय पर लिखने से आप क्या समझते हैं? इसका अभ्यास न होने पर क्या हानि होती है?
नाट्य रूपांतरण करते समय कहानी के किन तत्वों को नाटक में ढालना मुश्किल होता है?
विशेष लेखन क्या है? विशेष लेखन और डेस्क का क्या संबंध है? स्पष्ट कीजिए।
समाचार लेखन के छह ककारों से आप क्या समझते हैं? इन ककारों की समाचार लेखन में भूमिका स्पष्ट कीजिए।