स्वतंत्र भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था?
1929 ई. में आयोजित कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन किन दो कारणों से महत्त्वपूर्ण माना जाता है?
भारत छोड़ो आंदोलन के दो कारण बताइए।
किन्हीं दो स्मृतियों के नाम लिखिए।
मगध साम्राज्य के उत्थान के दो महत्त्वपूर्ण कारण बताइए।
महात्मा बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति एवं निर्वाण स्थल के नाम बताइए।
कार्बन-14 विधि क्या है?
विश्व के किन्हीं चार आश्चर्यों के नाम बताइए।
गुप्त काल के दो प्रसिद्ध मंदिरों के नाम बताइए।
किताब-उल-हिन्द की दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
सहायक संधि से आप क्या समझते हैं?
प्लासी का युद्ध कब और किसके मध्य हुआ था?
आइन-ए-अकबरी के अनुसार भूमि को किन-किन वर्गों में वर्गीकृत किया गया था?
अकबर का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
मुगल दरबार में प्रचलित अभिवादन के दो तरीकों का उल्लेख कीजिए।
गोपुरम से आप क्या समझते हैं?
विजयनगर साम्राज्य पर शासन करनेवाले किन्हीं दो वंशों के नाम बताइए।
लिंगायत समुदाय की दो विशेषताएँ बताइए।
हड़प्पा सभ्यता की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख करें।
हड़प्पा सभ्यता के चार प्रमुख नगरों के नाम बताइए।
पाटलिपुत्र नगर की स्थापना किसने और कब की थी?
1857 की क्रांति में प्रमुख भूमिका निभानेवाली दो महिलाओं के नाम लिखिए।
बिहार में 1857 की क्रांति में भाग लेनेवाले किन्हीं दो के नाम बताइए।
1857 की क्रांति का तात्कालिक कारण क्या था?
जैन धर्म में पंच महाव्रत क्या था?