'बिस्कोहर की माटी' पाठ के आधार पर गाँव की वर्षा का चित्रण कीजिए। वर्षा से उत्पन्न कठिनाइयों का वर्णन करते हुए लिखिए कि इसके बाद भी लेखक उसे इस भावुकता से क्यों याद करता है।
‘अपना मालवा...’ पाठ का लेखक विकास की सभ्यता को मूलत: क्या मानता है और क्यों ? क्या आप उसकी राय से सहमत हैं ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
‘एक बूँद’ कविता में प्रयुक्त 'सागर' और 'बूंद' के अर्थ को स्पष्ट करते हुए बूँद के महत्त्व पर टिप्पणी कीजिए।
तुलसीदास के ‘भरत’ आदर्श भाई का एक मानक प्रस्तुत करते हैं, कैसे? पाठ्यक्रम में पढ़े हुए अंश के आधार पर लिखिए।
वसंत ऋतु में होने वाले परिवर्तनों का वर्णन 'वसंत आया' कविता के आधार पर कीजिए।
आपके पाठ्यक्रम में मज़दूरों के शोषण पर केंद्रित लघुकथा कौन-सी है और उसमें उनके शोषण के किन पक्षों पर प्रकाश डाला गया है?
‘घड़ी के पुर्जे’ पाठ के संदर्भ में ‘घड़ीसाज़' को भी घड़ी खोलकर देखने की इज़ाज़त न देने का अभिप्राय स्पष्ट करते हुए लिखिए कि इसका क्या दुष्परिणाम होगा।
‘दूसरा देवदास’ कहानी के आधार पर लिखिए कि संभव संध्या की आरती से लौटकर अनमना सा क्यों था। उसकी अवस्था का चित्रण करते हुए कारण लिखिए।
एक सशक्त नाटक किन तत्त्वों की उपस्थिति से बनता है? सोदाहरण लिखिए।
आप अपनी पसंदीदा कविता का उल्लेख करते हुए लिखिए कि उसकी संरचना और भावों में ऐसा क्या खास है कि वह आपकी प्रिय कविता है।
कहानी के केंद्रीय बिंदु को स्पष्ट करते हुए लिखिए कि कहानी-लेखन में किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।
पत्रकारीय लेखन से क्या अभिप्राय है? क्या पत्रकारीय लेखन को जल्दी में लिखा गया साहित्यिक या सृजनात्मक लेखन माना जा सकता है?
आपकी दृष्टि में कविता क्या है – ‘चिड़िया की उड़ान’, ‘फूलों का महकना’ या ‘बच्चों की रचनात्मक ऊर्जा’? कारण सहित स्पष्ट कीजिए।
‘विषम परिस्थितियाँ मनुष्य को और अधिक सक्षम बनाती हैं’ – ‘पतंग’ कविता के संदर्भ में लिखिए।
‘बहुत काली सिल ज़रा से लाल केसर से जैसे धुल गई हो’ — ‘उषा’ कविता से उद्धृत इस पंक्ति में किस सिल के और कौन-से केसर से धुलने की बात कही गई है? स्पष्ट कीजिए।
‘भक्ति’ पाठ परिस्थितिवश अकथ्य बनी, पर महादेवी जी के आत्मीयता से परिपूर्ण स्त्री-अस्मिता के संघर्ष की कहानी है।’ इस कथन की पुष्टि कीजिए।
‘काले मेघा पानी दे’ पाठ में जीजी का कोई पूजा-विधान, त्योहार अनुष्ठान लेखक के बिना पूरा नहीं होता था, क्यों? आपके घर में भी क्या यही स्थिति है और आप इस संदर्भ में क्या करते हैं? स्पष्ट कीजिए।
‘शिरीष के फूल’ पाठ के आधार पर लिखिए कि ‘पुराने की अधिकार-लिप्सा का समय रहते सावधान होने’ का प्रसंग पाठ में किस संदर्भ में आया है? इसके माध्यम से लेखक क्या संदेश देना चाहता है?
‘सिल्वर वेडिंग’ कहानी में भूषण द्वारा ‘बब्बा, आप तो हद करते हैं, जो बात आप जानते ही नहीं, आपसे क्यों पूछें’ कथन किस सन्दर्भ में कहा गया और क्यों? इस कथन के सन्दर्भ में भूषण के चरित्र की समीक्षा कीजिए।
‘जूझ’ कहानी में छात्रों को अनुशासन में रखने के लिए अध्यापकों द्वारा किए जाने वाले कठोर व्यवहार का उल्लेख किया गया है। आपकी दृष्टि में क्या छात्रों के साथ इस प्रकार का व्यवहार उचित है? वर्तमान समय में इसमें क्या परिवर्तन आया है? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
‘अतीत में दबे पाँव’ पाठ में बौद्ध स्तूप को नागर भारत का सबसे पुराना लैंडस्केप कहा गया है, इसके सौंदर्य का वर्णन कीजिए।
पत्रकारीय विश्लेषणता से क्या अभिप्राय है? यह कैसे हासिल की जाती है?
कहानी का नाट्य रूपांतरण करते समय दृश्य कैसे विभाजित किए जाते हैं?
मुद्रित माध्यमों में लेखन के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है?
‘कविता एक खेल है बच्चों के बहाने’ — पंक्ति के संदर्भ में लिखिए कि कविता और बच्चे में क्या समानता है।