उदाहरण द्वारा अतिशयोक्ति अलंकार स्पष्ट कीजिए।
निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित प्रश्न में से रेखांकित काव्य-पंक्तियों में अलंकार पहचानकर लिखिए:
अभिमन्यु-धन के निधन से कारण हुआ जो मूल इससे हमारे हत हृदय को, हो रहा जो शूल है।
उन्होंने बौद्ध धर्म का प्रचार अपने पूरे जीवन भर खूब किया ।
चिंतकों ने समाज में लोकतांत्रिक और वैज्ञानिक चेतना का विकास किया ।}
हम लोग रोते-बिलखते भाग चले ।}
भवभूति संस्कृत साहित्य के प्रधान नाटककार हैं ।}
निर्देशानुसार 'पद-परिचय' पर आधारित प्रश्न में से रेखांकित पदों का पद-परिचय दीजिए :
काशी में हजारों मालों का इतिहास है ।
किस वाच्य में क्रिया सदैव सकर्मक होती है ?
वह उन आटे की गोलियों को लेकर गंगा जी की ओर चल पड़ते ।(वाच्य पहचानकर वाच्य-भेद का नाम लिखिए)
उनके द्वारा मुझे सच्चाई का अहसास कराया गया । (कर्तृवाच्य में बदलिए)
मुझसे हँसा नहीं जाता । (वाच्य पहचानकर भेद का नाम लिखिए)
पंत ने प्रकृतिपरक कविताएँ लिखी हैं । (कर्मवाच्य में बदलिए)
खतरनाक रास्ते होने के कारण हम मौन हो गए । (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
जो बातें वाला रहा है, वे पिताजी के मित्र हैं । (आश्रित उपवाक्य छाँटकर उसका भेद भी लिखिए)
यदि कल्याण की भावना से नाता टूट जाए तो वह संस्कृति नहीं रह जाएगी । (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद का नाम लिखिए)
शहनाई की जादुई आवाज का असर हमारे सिर चढ़कर बोलने लगता है । (मिश्र वाक्य में बदलिए)
काशी में कलाधर-हनुमान हैं और नृत्य-विश्वनाथ हैं ।(सरल वाक्य में बदलिए)
आप विद्यालय के विद्यार्थी परिषद् के सचिव दिव्य/दिव्या हैं। आर्थिक दृष्टि से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता हेतु विद्यालय के पुस्तकालय में बुक–बैंक की स्थापना की गई है। इस विषय में सभी विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने हेतु एक सूचना तैयार कीजिए।
आप दिव्य/दिव्या हैं। आप अपनी आवासीय समिति के कल्याण सचिव हैं। अपनी सोसाइटी में आयोजित होने वाले सात दिवसीय योग शिविर की जानकारी देते हुए एक सूचना लिखिए।
“रविवार का दिन था। माँ रसोई में खाना बना रही थी तभी दरवाज़े पर दस्तक हुई।” — पंक्ति को आधार बनाकर लगभग 100 शब्दों में एक लघुकथा लिखिए।
आप भैरव/शैवी हैं। अपने क्षेत्र में सरकारी दवाखाना खुलवाने का निवेदन करते हुए नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी को लगभग 80 शब्दों में एक ई–मेल लिखिए।
सोलर पैनल वाली कंपनी 'उर्जा' की ओर से अपने उत्पाद की जानकारी देने और बिक्री बढ़ाने हेतु एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए:अपने विद्यालय में आयोजित होने वाले खेल-दिवस समारोह में किसी विशिष्ट खेल में सम्मानित व्यक्ति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करते हुए प्रधानाचार्य की ओर से एक पत्र लिखिए।
निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत–बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:पर सेवा का सुख संकेत–बिंदु: • पर सेवा से अभिप्राय • पर सेवा से प्राप्त अनुभव • मानव जीवन की कृतार्थता
‘टोपी शुक्ला’ पाठ में टोपी के लगातार दो बार फेल हो जाने के जो कारण दिए गए हैं, क्या आप उससे सहमत हैं? सहमति या असहमति दोनों स्थितियों में अपने विचार व्यक्त कीजिए।