आप विद्यालय के विद्यार्थी परिषद् के सचिव दिव्य/दिव्या हैं। आर्थिक दृष्टि से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता हेतु विद्यालय के पुस्तकालय में बुक–बैंक की स्थापना की गई है। इस विषय में सभी विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने हेतु एक सूचना तैयार कीजिए।
आप अदिति / आदित्य हैं। आपकी दादीजी को खेलों में अत्यधिक रुचि है। ओलंपिक खेल-2024 में भारत के प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।
निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए |
पर्यावरण की आत्मा : वृक्ष
संकेत बिंदु -
पर्यावरण क्या है
पर्यावरण में वृक्षों का महत्त्व
वृक्षारोपण अभियान
प्रदेश सरकार की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किए जाने की जानकारी देते हुए आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
सोलर पैनल वाली कंपनी 'उर्जा' की ओर से अपने उत्पाद की जानकारी देने और बिक्री बढ़ाने हेतु एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
प्रादेशिक स्तर पर आयोजित होने वाली 100 मीटर की बाधा दौड़ में आपके मित्र को प्रथम स्थान मिला है। उसे बधाई देते हुए लगभग 40 शब्दों में एक संदेश लिखिए।