‘सिल्वर वेडिंग’ कहानी में यशोधर बाबू और उनके बच्चों के बीच वैचारिक मतभेद दिखाया गया है। इस प्रकार का मतभेद आपको भी अपने घर और आस–पड़ोस में दिखाई देता होगा। इस मतभेद के क्या कारण हैं, इन्हें कैसे कम किया जा सकता है ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
‘बाज़ार में कभी–कभी आवश्यकता ही शोषण का रूप धारण कर लेती है।’ — इस कथन को उदाहरण सहित ‘बाज़ार–दर्शन’ पाठ के आधार पर सिद्ध कीजिए।
'यह दंतुरित मुस्कान' कविता में शिशु से मिलकर कवि को कैसी अनुभूति होती है ?
'संगतकार' कविता के माध्यम से कवि ने किस सत्य को उजागर किया है ?
किशोरों में बढ़ती स्क्रीन लत — इस विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।
यशोधर बाबू की पत्नी मुख्यतः पुराने संस्कारों वाली थी, फिर किन कारणों से वह आधुनिक बन गई ? उसके इस आचरण पर यशोधर बाबू की क्या प्रतिक्रिया थी ?