Comprehension

गद्यांश:
हमारी बहुत-सी समस्याएँ बिना विचार किए कार्य करने का परिणाम होती हैं। बिना विचार कार्य करने से हम सदा चिंतित एवं असफल होकर अपने जीवन को कष्टों से भर लेते हैं। अविवेचित कार्य करने से हम मन ही मन पछताते रहते हैं, किंतु उसका कोई लाभ नहीं होता। कभी-कभी ऐसे अविचारित कार्यों के दुष्परिणाम अत्यंत भयानक भी होते हैं।

किंतु दुःख की बात यह है कि मनुष्य बिना सोचे-समझे कार्य करने से पहले यह नहीं सोचता कि उसका परिणाम उसके लिए विनाशक भी हो सकता है। विचारपूर्वक कार्य करने वाला ही यह जान सकता है कि क्या कर्तव्य है और क्या अकर्तव्य।

Question: 1

बिना विचार किए कार्य करने के क्या परिणाम होते हैं?

Updated On: Nov 10, 2025
Hide Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

Solution and Explanation

बिना विचार किए कार्य करने से मनुष्य चिंतित, असफल और दुखी हो जाता है तथा कई बार भयानक परिणामों का सामना करता है।
Was this answer helpful?
0
0
Question: 2

सुविचारित कार्य करने से क्या लाभ है?

Updated On: Nov 10, 2025
Hide Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

Solution and Explanation

सुविचारित कार्य करने से व्यक्ति अपने कर्तव्य को पहचानकर सही निर्णय ले सकता है और सफलता प्राप्त करता है।
Was this answer helpful?
0
0
Question: 3

विचारपूर्वक कार्य करने वाला क्या जान सकता है?

Updated On: Nov 10, 2025
Hide Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

Solution and Explanation

विचारपूर्वक कार्य करने वाला यह जान सकता है कि कौन-सा कार्य कर्तव्य है और कौन-सा अकर्तव्य।
Was this answer helpful?
0
0
Question: 4

मानव क्या अनुभव नहीं करता है?

Updated On: Nov 10, 2025
Hide Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

Solution and Explanation

मानव यह अनुभव नहीं करता कि अविचारित कार्यों का परिणाम उसके लिए विनाशकारी हो सकता है।
Was this answer helpful?
0
0
Question: 5

इस गद्यांश का एक उचित शीर्षक दें।

Updated On: Nov 10, 2025
Hide Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

Solution and Explanation

इस गद्यांश का उचित शीर्षक — "विचारपूर्वक कार्य करने का महत्व" है।
Was this answer helpful?
0
0

Top Questions on गद्यांश पर आधारित प्रश्न

View More Questions