मेरे दरजे में आओगे, तो दाँतों पसीना आ जाएगा। (सरल वाक्य में रूपांतरित कीजिए!)
जैसे ही हेनरी सातवें की जगह आठवाँ लिखा वैसे ही सब नंबर गायब ! (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए!)
अपनी बात चटपट कहो और अपनी राह लो। (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए!)
मैं तुमसे हमेशा पाँच साल बड़ा रहूँगा। (संयुक्त वाक्य में बदलिए!)
'बेकाम' सामासिक पद का विग्रह करके भेद भी लिखिए।
'नवनिधि' समस्त पद किस समास का उदाहरण है और कैसे ?
द्वंद्व समास का एक उदाहरण दीजिए।
'क्रांति से हीन' विग्रह का समस्त पद बनाकर भेद का नाम भी लिखिए।
ततारा ध्यान में मग्न होकर वामीरो का गाना सुन रहा था। इस वाक्य में रेखांकित पदों की जगह उपयुक्त समस्त पद लिखिए।
रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे द्वारा कीजिए।
परीक्षा में प्रथम आने के लिए रात-दिन _____ पड़ती है।
'अंग्रेजी पढ़ना कोई हँसी-खेल नहीं है कि जो चाहे पढ़ ले, नहीं ऐरा-गैरा नत्थू-खैरा सभी अंग्रेजी के विद्वान हो जाते।' – इस वाक्य से मुहावरा छाँटकर उसका वाक्य में प्रयोग कीजिए।
'पापड़ बेलना' मुहावरे का प्रयोग अपने वाक्य में कीजिए।
'बुरी तरह पीटना' अर्थ के लिए मुहावरा लिखिए।
'दीवार खड़ी करना' मुहावरे का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग करें कि अर्थ स्पष्ट हो जाए।
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
'बुनियाद ही पुख्ता न हो, तो मकान कैसे पायदेदार बने?' 'बड़े भाई साहब' कहानी के इस कथन के माध्यम से क्या सीख मिलती है?
धर्मतल्ले पर क्या घटना घटित हुई? 'डायरी का पन्ना' पाठ के आधार पर लिखिए।
'तताँरा-वामीरो कथा' के आधार पर रूढ़ियों के विषय में अपने विचार स्पष्ट कीजिए।
'डेन की देन' प्रसंग से लेखक किस तथ्य को उजागर करना चाहता है?
काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
'कबीर' की साखियों में कौन-कौन से जीवन-मूल्य उभरते हैं?
बादलों से पर्वत के छिप जाने पर कवि की कल्पना, 'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
'मनुष्यता' कविता में कवि लोगों से किस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा करता है? किन्हीं दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए।
'दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद 'तोप' कविता से उद्भूत इन पंक्तियों का प्रतीकार्थ स्पष्ट कीजिए।
'संचयन' पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए: 'खेलकूद बच्चों को अनुशासित, सक्रिय और मिलनसार बनाता है।' – इस कथन पर अपने विचार 'सपनों के से दिन' पाठ से उदाहरण देते हुए लिखिए।
'रिश्तों की बुनियाद प्रेम है।' 'टोपी शुक्ला' पाठ से उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
'हरिहर काका' कहानी में ठाकुरबारी के महंत ने हरिहर काका को अपने जाल में फँसाने के लिए क्या प्रयास किया? आजकल बुजुर्गों के साथ साइबर अपराध होते हैं, आप उनसे बचने के लिए उन्हें क्या सुझाव देंगे?