‘तोप पर धुँधवारी करने वाले बच्चों और खेलने करने वाली चिड़िया के माध्यम से कवि क्या संदेश देना चाहता है? ‘तोप’ कविता के आधार पर लिखिए।
श्रीकृष्ण की चाकरी करने से गीता/लीला को कौन–कौन से लाभ होंगे?
‘समाज में परिवर्तन या सुधार लाने की शुरुआत अपने घर से करनी चाहिए।’ – कबीर की साखी के माध्यम से इस कथन को सिद्ध कीजिए।
निदा फ़ाज़ली की माँ के जीव–जंतुओं और प्रकृति के प्रेम और अपनी माँ की सोच में आप क्या समानता पाते हैं? स्पष्ट कीजिए।
शैलेन्द्र ने साहित्य की एक अत्यंत मार्मिक कृति को सैलूलॉइड पर पूरी सार्थकता से उतारा है। ‘तीसरी कसम’ फ़िल्म के आधार पर सिद्ध कीजिए।
तनों ने अपने क्रोध का शमन करने के लिए तलवार को धरती में गाड़ दिया। आप अपने क्रोध का शमन कैसे कर सकते हैं?
लोगों तक अपनी बात पहुँचाने के माध्यमों में ‘डायरी का एक पन्ना’ पाठ में वर्णित तरीकों और वर्तमान तरीकों में क्या अंतर आया है? स्पष्ट कीजिए।
‘छोटी–छोटी बातों पर मित्रों को ______ सुनाना, दिनेश का स्वभाव बन गया है।’
‘तिल का ताड़ बनाना’ मुहावरे के अर्थ को व्यक्त करने वाला कोई अन्य मुहावरा लिखिए।
‘सातवें आसमान पर होना’ मुहावरे का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि उसका अर्थ स्पष्ट हो जाए।
‘अच्छी तरह समझ लेना’ अर्थ को व्यक्त करने वाला उपयुक्त मुहावरा लिखिए।
‘भाई साहब का रौद्र–रूप देखकर मेरे प्राण सूख जाते थे।’ – पंक्ति से मुहावरा चुनकर उसका वाक्य में प्रयोग कीजिए।
द्वंद्व समास की विशेषता बताते हुए एक उदाहरण दीजिए।
‘स्वेतांबर’ समस्तपद का विग्रह कर्मधारय और बहुव्रीहि समास दोनों रूपों में कीजिए।
‘नीलकंठ’ समस्तपद समास के किस भेद का उदाहरण है? कारण स्पष्ट कीजिए।
‘मेघला के आकार वाली पर्वत श्रृंखला ने पृथ्वी को चारों तरफ से घेर रखा है।’ – रेखांकित पदों की जगह उपयुक्त समस्तपद प्रस्तुत कीजिए तथा समास का नाम भी लिखिए।
‘छोटे की कॉलर लगी कमीज़ और बिना बटन की बास्केट पहने एक आदमी आ रहा था।’ – वाक्य का भेद लिखिए।
मिश्र वाक्य को संयुक्त वाक्य में कैसे रूपांतरित किया जाता है? उदाहरण सहित लिखिए।
‘अच्छी शासन व्यवस्था वही होती है जो समानता पर चलती है।’ – सरल वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
‘जागते रहो’ फिल्म में राजकपूर के अभिनय को बहुत सराहा गया। – मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
किसी वाक्य में विशेषण पदबंध की पहचान कैसे की जा सकती है?
‘परेड करते समय हम स्वयं को फौजी समझने लगे थे।’ – वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए।
‘संकटों का सामना करने वाले उसने लक्ष्य प्राप्त कर ही लिया।’ – वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए।
‘बड़े और छोटे भाई के लड़के काफी सयाने हो गए हैं।’ – वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद बताते हुए कारण भी स्पष्ट कीजिए।
‘हरिहर काका लुड़कते–सरकते हुए दरवाजे तक आए।’ – वाक्य में से क्रिया–विशेषण (अव्यय) पदबंध चुनकर लिखिए।