लोगों तक अपनी बात पहुँचाने के माध्यमों में ‘डायरी का एक पन्ना’ पाठ में वर्णित तरीकों और वर्तमान तरीकों में क्या अंतर आया है? स्पष्ट कीजिए।
‘सपनों के-से दिन’ पाठ में अंग्रेजों द्वारा गाँव के नवयुवकों को फ़ौज में भर्ती करने के लिए नौकरियों द्वारा उन्हें आकर्षित करने का उल्लेख किया गया है। वर्तमान समय में प्रचार–प्रसार के तरीकों में क्या परिवर्तन आया है?
‘टोपी शुक्ला’ पाठ में टोपी के लगातार दो बार फेल हो जाने के जो कारण दिए गए हैं, क्या आप उससे सहमत हैं? सहमति या असहमति दोनों स्थितियों में अपने विचार व्यक्त कीजिए।
निर्धारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
बालगोबिन भगत एक सच्चे गृहस्थ भी थे।' स्पष्ट कीजिए।
"ई काशी छोड़कर कहीं न जाएँ" बिस्मिल्ला खाँ के मन में काशी के प्रति विशेष अनुराग के क्या कारण थे ?
'संस्कृति' पाठ के आधार पर संस्कृति और असंस्कृति में अंतर बताइए।
प्रादेशिक स्तर पर आयोजित होने वाली 100 मीटर की बाधा दौड़ में आपके मित्र को प्रथम स्थान मिला है। उसे बधाई देते हुए लगभग 40 शब्दों में एक संदेश लिखिए।
‘मेघला के आकार वाली पर्वत श्रृंखला ने पृथ्वी को चारों तरफ से घेर रखा है।’ – रेखांकित पदों की जगह उपयुक्त समस्तपद प्रस्तुत कीजिए तथा समास का नाम भी लिखिए।