Question:

लेखक का जीवन परिचय देते हुए उनकी एक प्रमुख रचना का उल्लेख कीजिए : जयप्रकाश भारती 
 

Show Hint

जयप्रकाश भारती का जीवन-परिचय लिखते समय उनके 'वैज्ञानिक लेखन' और बाल-साहित्य में योगदान पर विशेष बल दें। 'नंदन' पत्रिका के सम्पादन का उल्लेख भी महत्वपूर्ण है।
Updated On: Nov 11, 2025
Hide Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

Solution and Explanation

जीवन-परिचय:
लोकप्रिय लेखक, पत्रकार एवं वैज्ञानिक विषयों के पुरोधा जयप्रकाश भारती का जन्म 2 जनवरी, 1936 को उत्तर प्रदेश के मेरठ नगर में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री रघुनाथ सहाय था। इन्होंने मेरठ से बी.एस.सी. की परीक्षा उत्तीर्ण की और छात्र जीवन से ही समाज-सेवा में रुचि लेने लगे। इन्होंने अनेक वर्षों तक 'साक्षरता निकेतन' में काम किया और 'दैनिक प्रभात' व 'नवभारत टाइम्स' में पत्रकारिता भी की। इन्होंने सुप्रसिद्ध बाल पत्रिका 'नंदन' का भी वर्षों तक सम्पादन किया। विज्ञान से सम्बन्धित विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करने में ये सिद्धहस्त थे। 15 फरवरी, 2005 को इनका निधन हो गया। साहित्यिक योगदान:
भारती जी ने बाल-साहित्य और वैज्ञानिक लेखन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और मनोरंजक पुस्तकें लिखीं। उनकी भाषा सरल, सुबोध और रोचक है, जिससे जटिल वैज्ञानिक विषय भी आसानी से समझ में आ जाते हैं। प्रमुख रचना:
हिमालय की पुकार (यात्रा-वृत्तान्त)। इसके अतिरिक्त अनंत आकाश : अथाह सागर, विज्ञान की विभूतियाँ, देश हमारा : झंडा ऊँचा रहे हमारा और बर्फ की गुड़िया इनकी प्रसिद्ध रचनाएँ हैं।
Was this answer helpful?
0
0

Top Questions on जीवन-परिचय

View More Questions