"वर्षा क्या आई, झड़ी लग गई। इतना पानी कि चारों तरफ ......." इस विषय को आगे बढ़ाते हुए लगभग 100 शब्दों में लघु-कथा लिखिए।
वर्षा क्या आई, झड़ी लग गई। चारों ओर पानी ही पानी फैल गया। सड़कों पर मिट्टी और कचरे का ढेर, घरों के आंगन जलमग्न, और बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। बारिश ने जैसे सभी को अपने संग नचा दिया।
रामू काका की परचून की दुकान में पानी घुस आया। उनका चेहरा चिंता से भर गया — सारा सामान खराब होने की कगार पर था। तभी पास के स्कूल के कुछ छात्र मदद के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने मिलकर दुकान से पानी निकाला, भीगे सामान को बचाया और बोरियाँ लगाकर दुकान की रक्षा की।
रामू काका की आँखों में आँसू थे, लेकिन वे आँसू कृतज्ञता और आशा के थे। उन्होंने मुस्कराकर कहा, “अब भी इंसानियत जिंदा है।”
इस झड़ी ने सिर्फ धरती को नहीं, दिलों को भी भिगो दिया।
आप अदिति / आदित्य हैं। आपकी दादीजी को खेलों में अत्यधिक रुचि है। ओलंपिक खेल-2024 में भारत के प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।
प्रदेश सरकार की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किए जाने की जानकारी देते हुए आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
आप प्रेरक/प्रेरणा हैं। आपके पड़ोस में अनधिकृत दुकानें बनाई जा रही हैं। इसकी शिकायत करते हुए जिलाधिकारी को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल लिखिए।
आप अ.ब.स. सोसायटी के सचिव विभु/विभा हैं। आपकी मोहल्ला समिति, वृक्षारोपण का आयोजन कर रही है जिसमें सभी मोहल्लावासियों की भागीदारी अपेक्षित है अतः इसके लिए सूचना तैयार कीजिए।
आप अपने विद्यालय की विद्यार्थी परिषद के सचिव विभु/विभा हैं। आपके विद्यालय में साझी कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरविद्यालयी 'संगीत प्रस्तुति' का आयोजन किया जा रहा है। सभी स्कूलों को जानकारी देने के लिए सूचना तैयार कीजिए।

परंपरागत भोजन को लोकप्रिय कैसे बनाया जा सकता है ?
i. उपलब्ध करवाकर
ii. प्रचार-प्रसार द्वारा
iii. बिक्री की विशेष व्यवस्था करके
iv. घर-घर मुफ्त अभियान चलाकर विकल्प: