Question:

आप प्रेरक/प्रेरणा हैं। आपके पड़ोस में अनधिकृत दुकानें बनाई जा रही हैं। इसकी शिकायत करते हुए जिलाधिकारी को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल लिखिए।

Updated On: Jan 13, 2026
Hide Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

Solution and Explanation

सेवा में,
जिलाधिकारी महोदय,
जिला कार्यालय
[शहर का नाम]

विषय: अनधिकृत दुकानों के निर्माण की शिकायत हेतु।

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं [आपका नाम], [स्थान] का निवासी हूँ। मैं आपका ध्यान हमारे मोहल्ले में तेजी से फैलते हुए अनधिकृत दुकानों के निर्माण की ओर दिलाना चाहता/चाहती हूँ। यह दुकानें सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों पर बनाई जा रही हैं जिससे राहगीरों को चलने में परेशानी हो रही है।

इन दुकानों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है, साथ ही कचरे की समस्या और ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार इसका विरोध किया, परंतु स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस विषय में शीघ्र जांच कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें ताकि जनसुविधा और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

सधन्यवाद।

प्रेषक: प्रेरक/प्रेरणा
पता: [अपना पता यहाँ लिखें]
तिथि: [दिनांक]
Was this answer helpful?
0
0

Top Questions on पत्र लेखन

View More Questions