आप अपने विद्यालय की विद्यार्थी परिषद के सचिव विभु/विभा हैं। आपके विद्यालय में साझी कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरविद्यालयी 'संगीत प्रस्तुति' का आयोजन किया जा रहा है। सभी स्कूलों को जानकारी देने के लिए सूचना तैयार कीजिए।
विद्यार्थी परिषद
[विद्यालय का नाम]
सूचना
दिनांक: [dd-mm-yyyy]
यह सूचित किया जाता है कि हमारे विद्यालय में साझी कार्यक्रम के अंतर्गत एक अंतरविद्यालयी संगीत प्रस्तुति का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रोत्साहन देना और उन्हें एक साझा मंच प्रदान करना है।
प्रतिभागी विद्यालय अधिकतम आठ विद्यार्थियों की एक टीम भेज सकते हैं। प्रस्तुति किसी भी भारतीय भाषा में हो सकती है तथा शास्त्रीय, लोक या आधुनिक शैली में दी जा सकती है। सभी विद्यालयों से अनुरोध है कि वे अपनी टीम का पंजीकरण कार्यक्रम से तीन दिन पूर्व तक करवा दें।
तिथि: शनिवार, [तारीख भरें]
समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
स्थान: विद्यालय का सभागार
कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे। सभी से समय पर उपस्थिति और अनुशासन का पालन अपेक्षित है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
विभु/विभा
सचिव, विद्यार्थी परिषद
[विद्यालय का नाम]
आप अदिति / आदित्य हैं। आपकी दादीजी को खेलों में अत्यधिक रुचि है। ओलंपिक खेल-2024 में भारत के प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।
निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए |
पर्यावरण की आत्मा : वृक्ष
संकेत बिंदु -
पर्यावरण क्या है
पर्यावरण में वृक्षों का महत्त्व
वृक्षारोपण अभियान
प्रदेश सरकार की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किए जाने की जानकारी देते हुए आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
सोलर पैनल वाली कंपनी 'उर्जा' की ओर से अपने उत्पाद की जानकारी देने और बिक्री बढ़ाने हेतु एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
प्रादेशिक स्तर पर आयोजित होने वाली 100 मीटर की बाधा दौड़ में आपके मित्र को प्रथम स्थान मिला है। उसे बधाई देते हुए लगभग 40 शब्दों में एक संदेश लिखिए।