Question:

िनम्‍निलिखत पिठत गद्यांश पढ़कर दी गई सू चनाओं के अनुसार कृितयाँ कीिजए : आज फिर उसे साक्षात्कार के लिए जाना है। अब तक देशप्रेम, नैतिकता, शिष्टाचार, ईमानदारी पर अपने तर्कपूर्ण विचार बड़े विश्वास से रखता आया था लेकिन इसके बावजूद उसके हिस्से में सिर्फ असफलता ही आई थी। 
साक्षात्कार के लिए उपस्थित प्रतिनिधि मंडल में से एक अधिकारी ने पूछा- "भ्रष्टाचार के बारे में आपकी क्या राय है ?" 
"भ्रष्टाचार एक ऐसा कीड़ा है जो देश को घुन की तरह खा रहा है। इसने सारी सामाजिक व्यवस्था को चिंताजनक स्थिति में पहुँचा दिया है। सच कहा जाए तो यह देश के लिए कलंक है.........।" अधिकारियों के चेहरे पर हलकी-सी मुसकान और उत्सुकता छा गई। उसके तर्क में उन्हें रुचि महसूस होने लगी। दूसरे अधिकारी ने प्रश्न किया-"रिश्वत को आप क्या मानते हैं ?" 
"यह भ्रष्टाचार की बहन है जैसे विशेष अवसरों पर हम अपने प्रियजनों, परिचितों, मित्रों को उपहार देते हैं। 
कृति पूर्ण कीजिए : 
 

Show Hint

संजाल (web diagram) या कृति पूर्ण करने वाले प्रश्नों के लिए, गद्यांश में संबंधित मुख्य शब्दों (keywords) को खोजें और उन्हें उचित स्थान पर लिखें।
Hide Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

Solution and Explanation

Step 1: Understanding the Concept:
इस प्रश्न में युवक के तर्कपूर्ण विचारों के विषयों को पहचानकर कृति को पूरा करना है। इसका उत्तर गद्यांश की पहली कुछ पंक्तियों में है।

Step 2: Detailed Explanation:
गद्यांश में लिखा है: "अब तक देशप्रेम, नैतिकता, शिष्टाचार, ईमानदारी पर अपने तर्कपूर्ण विचार बड़े विश्वास से रखता आया था..."
इस वाक्य से युवक के विचारों के चारों विषय स्पष्ट हो जाते हैं।

Step 3: Final Answer:
युवक के तर्कपूर्ण विचारों के विषय थे: देशप्रेम, नैतिकता, शिष्टाचार, और ईमानदारी।

Was this answer helpful?
0
0

Top Questions on गद्य आकलन

View More Questions

Questions Asked in Maharashtra Class X Board exam

View More Questions