Translate the following passage into English:
हैदराबाद की जलवायु बहुत अच्छी है। न यहाँ अधिक गर्मी पड़ती है और न ही अधिक जाड़ा। यहाँ वर्षा खूब होती है लेकिन सड़कों पर कीचड़ नहीं दिखाई देता। पठारी इलाका होने की वजह से यहाँ पानी बह जाता है और कहीं सड़कों पर इकट्ठा नहीं होता। अब तो जनसंख्या बढ़ जाने से कुछ अधिक गर्मी पड़ने लगी है। बसन्त के आने पर प्रकृति की शोभा यहाँ बढ़ जाती है। रास्तों पर वृक्षों की ठंडी छाया रहती है। वाटिकाओं से फूलों की सुगन्ध आती रहती है। दूर-दूर तक हरियाली दिखाई पड़ती है। देखकर मन आनन्दित होता है।